बालश्रम मुक्त उत्तराखण्ड अभियान के तहत डुण्डा में छात्र/छात्राओं को किया जागरुक |

उत्तरकाशी | जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वधान में आयोजित किये जा रहे बालश्रम मुक्त उत्तराखण्ड अभियान के अंतर्गत उत्तरकाशी पुलिस की एण्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, CWC, श्रम विभाग तथा चाइल्ड हेल्पलाइन द्वारा संयुक्त रुप से स्व0 लाखीराम सजवाण रा0इ0कॉ0 डुण्डा में जनजागरुकता कार्यक्रम आयोजित कर छात्र/छात्राओं को बालश्रम, बाल अपराध तथा बच्चों के कानूनी अधिकारों के प्रति सगज किया गया। शिविर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्रीमती श्वेता राणा चौहान द्वारा छात्र/छात्राओं को बाल विवाह, बाल अपराध, बाल/बंधुवा मजदूरी, बाल भिक्षावृत्ति तथा बच्चों से सम्बन्धी अन्य अपराधों के प्रति सचेत करते हुये पोक्सो अधिनियम तथा बाल अधिकारों के जानकारी दी गयी। सभी बच्चों को अपनी पढाई-लिखाई पर ध्यान केन्द्रित करने तथा कैरियर के प्रति मार्ग दर्शन किया गया । AHTU की टीम द्वारा छात्र/छात्राओं को बच्चों व महिलाओं के विरुद्ध अपराधों की जानकारी देते हुये डायल 112 तथा चाइल्ड हेल्पलाइन नम्बर 1098 की जानकारी दी गयी, सभी को साइबर अपराधों के प्रति सचेत करते हुये साइबर हेल्पलाइन नम्बर 1930 की जानकारी भी दी गयी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *