पुरोला पुलिस, SOG व राजस्व की टीम द्वारा 160 नाली भू-भाग पर अवैध अफीम की खेती को किया गया नष्ट, अफीम की खेती करने वाले 4 लोगों पर एफआईआऱ दर्ज ।

उत्तरकाशी | ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी के निर्देशन उत्तरकाशी पुलिस द्वारा चलाये जा रहे नशामुक्त के तहत जनपद पुलिस द्वारा अवैध कारोबार/नशीले पदार्थो का जड से खात्मा करने के लागातार प्रयास किये जा रहे हैं । पुलिस उपाधीक्षक बडकोट देवेन्द्र सिंह नेगी के निकट पर्यवेक्षण मे तहसीलदार बड़कोट रेनू सैनी व थानाध्यक्ष पुरोला मोहन कठैत के नेतृत्व में गठित पुलिस, एस०ओ०जी० व राजस्व की टीम द्वारा डामटा व बर्नीगाड क्षेत्र मे छापेमारी कर राजस्व क्षेत्र के ग्राम भौंती के आस-पास करीब 120 नाली भू-भाग तथा ग्राम सिगुंणी स्थित चीणाखेत तोक में करीब 40 नाली भू-भाग कुल 160 नाली(3.2 हेक्टेयर) पर अवैध अफीम/पोस्त की खेती का विनष्टीकरण किया गया। ग्राम सिंगुणी स्थित चीणाखेत तोक में करीब 40 नाली कृषि भूमि पर बिना लाईसेंस के अवैध अफीम पोस्त की खेती करने वाले 4 भू-स्वामियों अमर सिंह, राजेन्द्र सिंह, रणवीर सिंह व मैंदर सिंह के विरुद्ध थाना पुरोला पर धारा-8/18 NDPS Act मे अभियोग पंजीकृत किया गया। मामले मे अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है ।

अफीम की खेती करने वाले अभियुक्तों का विवरण-
1-अमर सिंह पुत्र तेग सिंह
2-राजेन्द्र सिंह पुत्र अमर सिंह
3-रणवीर सिंह पुत्र गुलाब सिंह
4-मैंदर सिंह पुत्र सीताराम

निवासीगण ग्राम सिंगुणी थाना पुरोला, उत्तरकाशी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *