SP उत्तरकाशी द्वारा किया गया स्यांसू बैरियर तथा थाना धरासू के नवनिर्मित भवन का निरीक्षण |

उत्तरकाशी | पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी सरिता डोबाल द्वारा चिन्यालीसौड, स्यांसू बैरियर का निरीक्षक कर पुलिस ड्यूटियों व व्यवस्थाओं को चैक किया गया, इस दौरान उनके द्वारा स्यांसू बैरियर पर टूरिस्ट फैसिलिटेशन सेंटर पर पुलिस कर्मियों के रहने-खाने तथा मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया गया, चैक पोस्ट पर नियुक्त कर्मियों को आने वाले दिनों में यात्रा के पीक समय के मध्यनजर सतर्कता के साथ ड्यूटी करने, तीर्थ यात्रियों/वाहनों का विवरण मेंटेन करने तथा श्रद्धालुओं से सभ्य व्यवहार करने के निर्देश दिये गये। उनके द्वारा धरासू नालूपानी में थाना धारसू हेतु नवनर्मित भवन का निरीक्षण कर वहां पर थाना कार्यालय, हवालात, मैस तथा पुलिस कर्मियों के रहने हेतु तैयार किये जा रहे आवासीय भवनों का जायजा लेकर वहां पर पानी के कनेक्शन, थाना कार्यालय में सीसीटीएनएस के संचालन हेतु श्वान नेटवर्क कनेक्शन के साथ ही अन्य मूलभूत सुविधाओं को जल्द पूरा करने के निर्देश दिये गये ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *