सी0ओ0 उत्तरकाशी ने परीक्षा केन्द्र पर जाकर पुलिस ड्यूटियों को किया चैक |

उत्तरकाशी | NEET परीक्षा को पारदर्शी एवं शान्तिपूर्ण तरीके से सम्पन्न करवाने हेतु पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी के निर्देशन में पुलिस उपाधीक्षक जनक सिंह पंवार द्वारा उत्तरकाशी स्थित परीक्षा केन्द्र पी0एम0 केन्द्रीय विद्यालय मनेरा उत्तरकाशी में जाकर पुलिस ड्यूटियों को चैक किया गया, ड्यूटी में नियुक्त पुलिस कर्मियों को सतर्क दृष्टि रखते हुये परीक्षा में सम्मलित होने वाले अभ्यर्थियों की अनिवार्य रुप चैकिंग व फ्रिस्किंग के साथ परिक्षा को शान्तिपूर्ण तथा पारदर्शी तरीके से सम्पन्न करवाने के सम्बन्ध में जरुरी निर्देश दिये गये । इस दौरान प्रभारी निरीक्षक उत्तरकाशी श्रीमती भावना कैंथोला सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *