अभिसूचना टीम के मुख्य आरक्षी ने श्रद्धालु का खोया मोबाईल वापस लौटाया ।

उत्तरकाशी | यमुनोत्री धाम गर्म कुंड में स्नान करने के दौरान मंदसौर, मध्य प्रदेश के श्रद्धालु रामप्रसाद पाटीदार (उम्र 58 वर्ष) का मोबाईल खो गया था, जो अभिसूचना टीम के मुख्य आरक्षी संदीप कवि को घाट के किनारे पडा मिला मुख्य आरक्षी संदीप कवि द्वारा श्रद्धालु से संपर्क कर जानकारी की गयी तो मालूम हुआ कि श्रद्धालुओं का दल यमुनोत्री से गंगोत्री धाम के लिए रवाना हो चुका है। उनके द्वारा श्रद्धालु को बताया गया कि आपका मोबाइल सुरक्षित है आप मोबाईल को स्थानीय अभिसूचना इकाई उत्तरकाशी प्राप्त कर लें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *