उत्तरकाशी | चारधाम यात्रा के सुगम, सुरक्षित एवं सकुशल संचालन के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी के निर्देशन में पुलिस उपाधीक्षक बडकोट देवेन्द्र सिंह नेगी एवं पुलिस उपाधीक्षक सुशील रावत द्वारा यमुनोत्री धाम के मुख्य पडाव जानकीचट्टी, खरसाली एवं बीफ गांव के स्थानीय लोगों व यात्रा कारोबारियों के साथ गोष्ठी आयोजित की गयी, गोष्ठी में सभी को कल से प्रारम्भ हो रही चारधाम यात्रा के सुगम संचालन को लेकर चर्चा-परिचर्चा की गयी, स्थानीय लोगों को श्रद्धालुओं के साथ सभ्य एवं शालीन व्यवहार, किरायेदारों, मजदूरों के पुलिस सत्यापन करवाने तथा दुकानों के बाहर अनावश्यक अतिक्रमण न करने की हिदायत दी गयी, यात्रा के सुगम, सुरक्षित एवं सकुशल संचालन में पुलिस का सहयोग करने की अपील की गयी । मीटिंग के दौरान थानाध्यक्ष बड़कोट श्री दीपक कठैत भी मौजूद रहे ।
पुलिस अधिकारियों ने ली स्थानीय लोगों व यात्रा कारोबारियों की मीटिंग ।














Leave a Reply