उत्तरकाशी पुलिस की साइबर सैल की टीम ने ऑनलाइन ठगी के 55 हजार 700 रु0 की धनराशि पीड़ित को करवाई वापस |

उत्तरकाशी | बडकोट बनाल निवासी एक व्यक्ति द्वारा थाना बडकोट पर लिखित तहरीर देकर बताया गया कि नवम्बर 2024 में एक व्यक्ति द्वारा फोन कॉल कर अपने आप को उनका परिचित बताते हुये भरोसे मे लिया गया तथा अपने लड़के के बीमार होना बताकर पैसों की डिमाण्ड की गयी । जिस पर उनके द्वारा अलग-अलग तिथियों में उसे 55 हजार 700 रु0 ऑनलाइन ट्रांजेक्शन किया गया । धोखाधडी का आभास होने पर उनके द्वारा साइबर हेल्पलाईन नम्बर पर भी शिकायत दर्ज की गयी। तहरीर के आधार पर बडकोट पुलिस द्वारा अज्ञात के विरुद्ध धोखाधड़ी की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया । पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी द्वारा थानाध्यक्ष बडकोट एवं प्रभारी साइबर सैल को पीडित के साथ ठगी की गयी धनराशि वापस कराये जाने हेतु जरुरी दिशा निर्दश दिये गये । साइबर सैल की टीम द्वारा उक्त प्रकरण में कार्यवाही करते हुये पीड़ित के साथ ठगी हुई 55 हजार 700 रु0 की शत्-प्रतिशत धनराशि वापस करवा दी गयी है । धनराशि वापस मिलने पर पीड़ित द्वारा पत्र लिखकर पुलिस अधीक्षक महोदया एवं साइबर सैल की टीम का धन्यवाद ज्ञापित किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *