गंगोत्री धाम के 2 दिवसीय स्थलीय निरीक्षण के बाद आई0जी0 नपलच्याल ने ली अधिकारियों/ स्टैक होल्डर्स की मीटिंग, यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर दिये जरुरी निर्देश यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर पत्रकार बन्धुओं से हुये रुबरु |

उत्तरकाशी | चारधाम यात्रा के सकुशल सुरक्षित एवं सुगम संचालन के दृष्टिगत यात्रा व्यवस्थाों को परखने तथा उनमें आपेक्षित सुधार हेतु पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड के निर्देशन मे गंगोत्री धाम हेतु नामित नोडल अधिकारी, पुलिस महानिरीक्षक (निदेशक यातायात) नारायण सिंह नपलच्याल यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए 02 दिन से गंगोत्री धाम/यात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर रहे हैं, गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग, मन्दिर परिसर, पार्किंग्स, बायोमैट्रिक केन्द्र, भू-स्खलन जोन प्रभावित क्षेत्र, यात्रा सुरक्षा व्यवस्था, यातायात व्यवस्था, ड्यूटी पर नियुक्त जवानों की मूलभूत सुविधाओं आदि का बारीकी से निरीक्षण कर आज उनके द्वारा पुलिस लाइन ज्ञानसू में अधिकारियों की मीटिंग ली गयी, मीटिंग में उनके द्वारा निरीक्षण के दौरान पाई गयी कमियों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिये गये। गंगोत्री रोड पर चिन्हित तीन बोटल नेक प्वाइंट गंगनानी से डबरानी, सोनगाड से सप्लाई तथा सुक्की से झाला तक बडे/भारी वाहनों को वन-वे के तहत चलाने, उक्त स्थानों पर दोनों ओर से पर्याप्त संख्या में पुलिस कर्मियों को वायरलेस सेट के साथ नियुक्त करने के निर्देश दिये गये। यात्रा मार्ग पर पड़ने वाले सीजनल चौकिंग, बैरियरों, पर्यटक केन्द्रों पर नियुक्त जवानों की रहने-खाने की व्यवस्था तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं को पूरा करने के निर्देश दिये गये। बैरोघाटी,लंका चौकी पर आवश्यकतानुसार पानी की ठंकी उपलब्ध कराने के निर्देश दिय गये। सोशल मीडिया पर यात्रा सम्बन्धी कोई भी भ्रामकता फैलने पर तुरन्त उसका खण्डन करवाने के निर्देश दिये गये, धाम, पार्किग स्थल, घाट तथा भीड-भाड वाले स्थानों पर सी0सी0टी0वी0 कैमरों को सक्रिय कर कैमरों से निगरानी करने के निर्देश दिये गये।सड़क पर अनावश्यक रुप से किये गये अतिक्रमण को हटाने हेतु नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिये गये । इसके उपरान्त उनके द्वारा स्टैक होल्डर (व्यापार मण्डल के पदाधिकारी, होटल एशोसिएशन के पदाधिकारी, टैक्सी, बस, ट्रक यूनियन के पदाधिकारी, मन्दिर समिति के पदाधिकारी, कंस्ट्रकशन आदि) के साथ यात्रा व्यवस्था को लेकर चर्चा-परिचर्चा की गयी, यात्रा के बेहतर संचालन हेतु उनसे सुझाव लिए गये तथा यात्रा के सुचारु, सुरक्षित एवं निर्बाध सम्पादन में पुलिस का सहयोग करने की अपील की गयी। होटलों पर रेट लिस्ट को चस्पा करने तथा यात्रियों के साथ सभ्य व्यवहार करने की हिदायत दी गयी। बाजार/भीड़-भाड वाले स्थालों पर रोड़ पर अतिक्रमण न करने हेतु अवगत कराया गया, भारी/मालवाहक वाहनों को निर्धारित समय पर ही लोड़/अनलोड कराने के निर्देश दिये गये । अपने 02 दिवसीय निरीक्षण के उपरान्त उनके द्वारा आज पुलिस लाईन में पत्रकार वार्ता की गयी, वार्ता में उनके द्वारा बताया कि उत्तराखण्ड पुलिस चारधाम यात्रा को सकुशल सम्पन्न करवाने के लिए कटिबद्ध है, सुरक्षित यात्रा हेतु धामों पर इस बार अपर पुलिस अधीक्षक/पुलिस उपाधीक्षक स्तर के अधिकारियों के साथ ही पिछले वर्ष की अपेक्षा इस बार अतिरिक्त पुलिस बल नियुक्त किया गया है, यातायात को सुगम बनाने हेतु जनपद से बाहर भी होल्डिंग प्वाईंट बनाये गये हैं, जहां आवश्यकता पडने पर कुछ समय के लिए वाहनों को रोका जा सके, सुरक्षित यात्रा हेतु इस बार रेंज स्तर पर भी कंट्रोल रुम बनाये गये हैं तथा यात्रियों की सुविधा हेतु हेल्पलाइन नम्बर जारी किये जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर निगरानी रखने हेतु मीडिया मॉनेटरिंग सेल को अलर्ट रहने के निर्देश दिये गये किसी भी प्रकार की भ्रामकता फैलने पर उस पर तुरन्त खण्डन करने के निर्देश दिये गये हैं। यात्रियों सुविधा एवं सहायता हेतु QRकोड भी लगाए जा रहे हैं, जिससे यात्रियों को पार्किंग, होटल/धर्मशाला, रोड अपडेट आदि की जानकारी उपलब्ध हो सके । अंत में उनके द्वारा सभी पत्रकार बन्धुओं का धन्यवाद ज्ञापित करते हुये चारधाम यात्रा में आपेक्षित सहयोग करने की अपील की गयी । मीटिंग मे पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी सरिता डोबाल, पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी जनक सिंह पंवार, प्रभारी अभिसूचना ईकाई, दीपक रावत, प्रतिसार निरीक्षक संचार सचिन कुमार, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन शिवकुमार सिंह, यातायात निरीक्षक राजेन्द्र नाथ, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली श्रीमती भावना कैंथोला, प्रभारी निरीक्षक मनेरी मनोज असवाल, प्रभारी निरीक्षक धरासू दिनेश कुमार, प्रभारी अग्निशमन अधिकारी, प्रभारी एस0डी0आर0एफ0 सहित अन्य अधिकारी गण मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *