“मित्रता, सेवा और सुरक्षा” केदारनाथ धाम में आरक्षी दीपक भारती ने पेश की ईमानदारी की मिशाल, श्रद्धालु का खोया हुआ पर्स लौटाया |

रुद्रप्रयाग | श्री केदारनाथ धाम की यात्रा पर आये एक श्रद्धालु का पर्स दर्शन करने के दौरान कहीं गुम हो गया था, पर्स में नकदी, एटीएम कार्ड और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज मौजूद थे, अपना कीमती सामान खो जाने के कारण श्रद्धालु काफी हताश और परेशान थे। उक्त मामले की सूचना मिलने पर ड्यूटी पर तैनात आरक्षी दीपक भारती ने तत्काल सक्रियता दिखाते हुए अपनी सूझबूझ और अथक प्रयासों से संभावित स्थानों पर खोजबीन शुरू की, आरक्षी दीपक भारती द्वारा निरंतर प्रयासों के फलस्वरूप श्रद्धालु का खोया हुआ पर्स सकुशल बरामद कर उक्त पर्स को संबंधित श्रद्धालु के सुपुर्द किया गया। अपना सामान और दस्तावेज सुरक्षित पाकर श्रद्धालु के चेहरे पर मुस्कान लौट आयी और उन्होंने रुद्रप्रयाग पुलिस का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए उनकी कर्तव्यनिष्ठा की भूरि-भूरि प्रशंसा की ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *