रुद्रप्रयाग | केदारनाथ धाम यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के साथ-साथ उनके कीमती सामान की सुरक्षा हेतु जनपद पुलिस निरन्तर प्रयासरत है। इसी क्रम में लिनचोली चौकी पुलिस द्वारा एक श्रद्धालु का खोया हुआ मोबाइल बरामद कर उन्हें सकुशल वापस सौंपा गया । लुधियाना (पंजाब) निवासी करण पुत्र लव कुमार, जो बाबा केदार के दर्शन हेतु आए थे, का मोबाइल लिनचोली चौकी क्षेत्र में कहीं खो गया था। मोबाइल खोने से श्रद्धालु काफी परेशान थे। मामले की जानकारी मिलने पर चौकी प्रभारी लिनचोली अनूप शर्मा द्वारा त्वरित संज्ञान लिया गया। उनके कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा अथक प्रयास और तकनीकी सहायता से मोबाइल को सफलतापूर्वक ढूंढ निकाला गया । पुलिस टीम द्वारा मोबाइल के वास्तविक स्वामी करण को बुलाकर उनका फोन सुपुर्द किया गया। अपना खोया हुआ मोबाइल वापस पाकर श्रद्धालु के चेहरे पर खुशी लौट आई। उन्होंने उत्तराखंड पुलिस की ईमानदारी और तत्परता की मुक्तकंठ से सराहना की तथा चौकी प्रभारी व उनकी टीम का हृदय से आभार व्यक्त किया ।
रुद्रप्रयाग पुलिस की कार्यकुशलता : लिनचोली चौकी पुलिस ने पंजाब निवासी यात्री का खोया मोबाइल ढूंढकर सौंपा ।
















Leave a Reply