रुद्रप्रयाग | श्री केदारनाथ धाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सहायता हेतु तैनात रुद्रप्रयाग पुलिस निरंतर सेवा भाव से कार्य कर रही है। इसी क्रम में आज श्री केदारनाथ धाम आये हुये एक श्रद्धालु का हैंडबैग मंदिर परिसर में दर्शन के दौरान कहीं गिर गया था। काफी खोजबीन के बाद भी बैग न मिलने पर श्रद्धालु अत्यंत परेशान थे। ड्यूटी पर तैनात आरक्षी दीपक भारती को जैसे ही इस संबंध में जानकारी प्राप्त हुई, उन्होंने त्वरित कार्यवाही करते हुए संभावित स्थानों पर ढूंढ़खोज शुरू कर दी, आरक्षी दीपक भारती ने अपनी सजगता से उक्त हैंडबैग को सकुशल बरामद कर श्रद्धालु के सुपुर्द किया। उक्त हैण्डबैग में श्रद्धालु का कीमती सामान और आवश्यक दस्तावेज मौजूद थे । अपना खोया हुआ हैण्डबैग सुरक्षित वापस पाकर श्रद्धालु के चेहरे पर मुस्कान लौट आयी। उन्होंने रुद्रप्रयाग पुलिस की कार्यप्रणाली और आरक्षी दीपक भारती के सेवाभाव का हृदय से आभार प्रकट किया ।
भक्ति के पथ पर खाकी का साथ, केदारनाथ धाम में पुलिस ने लौटाया श्रद्धालु का खोया हुआ सामान |












Leave a Reply