केदारनाथ यात्रा पर आए श्रद्धालु का खोया बैग सकुशल कराया बरामद |

रुद्रप्रयाग|  जनपद में प्रचलित श्री केदारनाथ धाम यात्रा के दौरान देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सहायता हेतु रुद्रप्रयाग पुलिस सदैव तत्पर है। इसी क्रम में पुलिस ने ईमानदारी और तत्परता का परिचय देते हुए कर्नाटक से श्री केदारनाथ धाम की यात्रा पर आए श्रद्धालु श्री गुरू स्वामी जो कि यात्रा के दौरान अपना बैग (जिसमें उनका आवश्यक कीमती सामान और महत्वपूर्ण दस्तावेज मौजूद थे) एक वाहन में भूल गए थे। जिससे वे काफी परेशान थे। बैग खोने की सूचना प्राप्त होते ही सोनप्रयाग सब कण्ट्रोल रुम में नियुक्त अपर उपनिरीक्षक सागर कटारिया ने त्वरित कार्यवाही करते हुए सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय सूचना तंत्र की मदद से संबंधित वाहन का पता लगाया एवं अथक प्रयासों के पश्चात उक्त बैग को वाहन से सुरक्षित बरामद कर बैग को उसके स्वामी गुरु स्वामी के सुपुर्द किया गया । अपना खोया हुआ सामान वापस पाकर श्रद्धालु ने प्रसन्नता व्यक्त कर अपनी भाषा (कन्नड़) में पुलिस का आभार प्रकट किया और कठिन परिस्थितियों में श्रद्धालुओं की निरंतर मदद कर रही रुद्रप्रयाग पुलिस की कार्यशैली की मुक्तकंठ से प्रशंसा करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *