केदारनाथ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सहायता हेतु दो महिला कार्मिकों को मिला Police Personnel of the Day का सम्मान ।

केदारनाथ । श्री केदारनाथ यात्रा 2026 को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस के साथ-साथ हमारे सहायक पुलिस बल— पीएसी (PAC), होमगार्ड और पीआरडी (PRD) के जवान भी निरन्तर समर्पित भाव से अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इसी क्रम में आज, 27 अप्रैल 2026 को उत्कृष्ट कार्य करने वाली दो महिला कार्मिकों को Police Personnel of the Day के तौर पर सम्मानित किया गया है ।

1- ​म. आरक्षी पायल चौहान (जनपद रुद्रप्रयाग)
2- ​म. होमगार्ड नैना भट्ट (जनपद रुद्रप्रयाग)

​सराहनीय कार्य का विवरण – ​इन महिला कार्मिकों ने कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए केदारनाथ मंदिर परिसर में भीड़-भाड़ वाले मंदिर क्षेत्र में अपने परिवार से बिछड़े हुए श्रद्धालुओं को खोजकर उनके परिजनों से सुरक्षित मिलवाया गया तथा श्रद्धालुओं द्वारा अनजाने में खोई गई कीमती सामग्री जैसे— मोबाइल फोन, पर्स और अन्य आवश्यक दस्तावेज को ढूंढकर पूरी ईमानदारी के साथ उनके वास्तविक स्वामियों को वापस लौटाया गया है । ​रुद्रप्रयाग पुलिस सभी श्रद्धालुओं से अपील करती है कि यात्रा के दौरान अपनी सामग्री का ध्यान रखें और किसी भी सहायता के लिए ड्यूटी पर तैनात पुलिस या सहायक बल के जवानों से सम्पर्क करें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *