मानवता की मिसाल, श्री केदारनाथ धाम में बिछड़े बुजुर्ग दम्पत्ति को रुद्रप्रयाग पुलिस ने अथक प्रयासों से मिलवाया |

रुद्रप्रयाग | श्री केदारनाथ यात्रा के सफल एवं सुरक्षित संचालन हेतु जनपद पुलिस पूरी तत्परता के साथ ड्यूटी पर तैनात है । यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा के साथ-साथ उनकी सहायता करना पुलिस की प्राथमिकता रही है। इसी क्रम में आज रुद्रप्रयाग पुलिस के जवानों ने बिछड़े हुये एक बुजुर्ग दम्पत्ति को आपस में मिलाते हुए “मित्र पुलिस” की अवधारणा को चरितार्थ किया । श्री केदारनाथ धाम में एक बुजुर्ग श्रद्धालु अपने पति से बिछड़ गयी थी। जिस कारण वे काफी बदहवास और परेशान स्थिति में थी। जैसे ही इस बात की सूचना ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को मिली, पुलिस टीम ने बुजुर्ग माता जी को सांत्वना दी तथा तत्पश्चात उ0नि0 दूरसंचार चरण सिंह, आरक्षी दीपक भारती एवं महिला आरक्षी पायल द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आपसी तालमेल और बेहतर समन्वय का परिचय देते हुए अथक प्रयासों और संवेदनशीलता के फलस्वरूप कुछ ही समय के भीतर उनके पति को ढूंढ़कर आपस में एक-दूसरे से मिलवाया गया, जिस पर बुजुर्ग दम्पत्ति की आंखों में खुशी के आंसू छलक आए। उन्होंने भावुक होकर रुद्रप्रयाग पुलिस की कार्यशैली की सराहना की और टीम को हृदय से आशीर्वाद देते हुए आभार प्रकट किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *