रुद्रप्रयाग | श्री केदारनाथ धाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा के साथ-साथ उनके सामान की सुरक्षा और सहायता हेतु रुद्रप्रयाग पुलिस निरंतर तत्पर है। इसी क्रम में बेंगलुरू से बाबा केदार के दर्शन हेतु आए श्रद्धालु अविनाश जी का पर्स भैरव मंदिर के समीप कहीं खो गया था। काफी खोजबीन के बाद जब पर्स नहीं मिला, तो उन्होंने वहां ड्यूटी पर तैनात आरक्षी दीपक पुरोहित को अपनी समस्या के सम्बन्ध में अवगत कराया। आरक्षी दीपक पुरोहित ने बिना समय गंवाये त्वरित कार्यवाही करते हुए अपने स्तर से ढूंढ़खोज कर श्रद्धालु का पर्स बरामद किया। पर्स में नगद धनराशि के अतिरिक्त एटीएम कार्ड, आधार कार्ड एवं अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज मौजूद थे । अपना पर्स और महत्वपूर्ण दस्तावेज सुरक्षित पाकर अविनाश जी अत्यंत प्रसन्न हुए और उन्होंने रुद्रप्रयाग पुलिस की ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठा की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड पुलिस वास्तव में “मित्र पुलिस” के रूप में श्रद्धालुओं की सेवा कर रही है ।
केदारनाथ धाम में यात्री का खोया हुआ पर्स ढूंढकर पुलिस ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, बैंगलुरु के श्रद्धालु ने जताया आभार |
















Leave a Reply