ऑपरेशन प्रहार के तहत शराब तस्कर पर रुद्रप्रयाग पुलिस का कड़ा प्रहार केदारनाथ धाम यात्रा शुरू होने से पूर्व शराब तस्करी कर रहे व्यक्ति को 11 पेटी शराब के साथ रुद्रप्रयाग की एसओजी ने धर दबोचा ।

रुद्रप्रयाग । मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के आगामी चारधाम यात्रा की पवित्रता के मद्देनजर, चारधाम यात्रा की आड़ में नशे का कारोबार करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही किये जाने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये हैं। साथ ही आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों एवं आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों पर नकेल कसने हेतु जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस के स्तर से मुख्यालय के निर्देशन में ऑपरेशन प्रहार चलाया जा रहा है। प्रतिवर्ष होने वाली चारधाम यात्रा अवधि में नशे के कारोबार, अवैध शराब का पूर्व से ही भण्डारण एवं विक्रय किये जाने की शिकायतों के मद्देनजर एसपी रुद्रप्रयाग नीहारिका तोमर ने जिले के सभी कोतवाली प्रभारी व एस.ओ.जी. प्रभारी को प्रो-एक्टिव होकर इस तरह के कुचक्र को तोड़े जाने के निर्देश दिये गये हैं । प्राप्त दिशा-निर्देशों पर पुलिस उपाधीक्षक गुप्तकाशी के पर्यवेक्षण में जनपद की एस.ओ.जी. ने गत दिवस 3 अप्रैल/प्रचलित दिवस 4 अप्रैल की मध्य रात्रि में एक व्यक्ति को भारी मात्रा में शराब का परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया गया है । एस.ओ.जी. टीम ने चेकिंग के दौरान इस व्यक्ति के वाहन सेंट्रो कार (UA07F4817) से अलग-अलग ब्रांड की शराब बरामद की है। अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली ऊखीमठ पर मु.अ.सं. 9/2026 धारा 60/72 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया है ।

*अभियुक्त का विवरण -* अशोक कुमार तिवारी पुत्र छोटिया लाल तिवारी निवासी ग्राम पठाली थाना ऊखीमठ जिला रुद्रप्रयाग

*बरामदगी का विवरण -* 6 पेटी मैकडॉवेल व्हिस्की (12 बोतल 48 हाफ व 144 पव्वे), 4 पेटी सोलमेट व्हिस्की (192 पव्वे), 1 पेटी रॉयल ग्रीन व्हिस्की (24 हाफ)

*अभियुक्त का आपराधिक इतिहास- वर्ष 2019-20 एवं वर्ष 2023 में आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत हुए हैं।*

अवांछित गतिविधियों व आपराधिक कृत्यों में शामिल व्यक्तियों के विरुद्ध रुद्रप्रयाग पुलिस की कार्यवाही निरन्तर जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *