श्रद्धालु का खोया हुआ कीमती मोबाइल फोन ढूंढकर वापस लौटाया |

रुद्रप्रयाग | यश्वन्त नगर गोरेगांव (मुम्बई) निवासी श्रद्धालु नीता जैन ने केदारनाथ धाम से वापस आते समय बताया कि उसका सैमसंग अल्ट्रा मोबाइल फोन जो कि करीब सवा लाख मूल्य का है | गौरीकुण्ड के निकट कहीं गिर गया व उनको नहीं मिल पाया है। अपने स्तर से काफी ढूंढखोज करने व थक हार कर पुलिस को इस सम्बन्ध में सूचित किया गया। जिस पर गौरीकुण्ड में यात्रा व्यवस्थाओं से सम्बन्धित ड्यूटी पर तैनात अपर उपनिरीक्षक नारायण सिंह व मुख्य आरक्षी कल्याण सिंह ने उक्त फोन को अपने स्तर से ढूंढखोज कर फोन धारक श्रद्धालु नीता जैन के सुपुर्द किया गया। जिन्होने पुलिस का आभार प्रकट किया गया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *