पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में सीओ पिथौरागढ़ गोविन्द बल्लभ जोशी सीओ डीडीहाट कुंवर सिंह रावत और सीओ धारचुला संजय पाण्डे के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस द्वारा होटल-ढाबों की आड़ में शराब तस्करी करने वालों और ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान निम्न कार्रवाई की गयी |
थानाध्यक्ष गंगोलीहाट हीरा सिंह डांगी के नेतृत्व में पुलिस टीम हे0 का0 भगवत मेहरा, का0 रवि कुमार द्वारा खिरमाण्डे से आगे नाकोट के पास में एक रेस्टोरेन्ट में छापेमारी की गयी । इस दौरान रेस्टोरेन्ट संचालक बालम सिंह बोहरा पुत्र गोपाल सिंह निवासी नाकोट, पो0 खिरमाण्डे, थाना गंगोलीहाट जिला पिथौरागढ़ को दो पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के विरूद्ध थाना गंगोलीहाट में धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया ।
थानाध्यक्ष थल शंकर सिंह के नेतृत्व में अपर उ0नि0 विनोद भट्ट, अपर उ0नि0 दिनेश शर्मा द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले दो वाहन चालकों क्रमशः 1-हरीश धर्मसत्तु निवासी नाचनी, 2-हेमन्त सिंह मेहरा निवासी ग्राम उड्यारी बेरीनाग को गिरफ्तार कर दोनों के वाहन सीज किये गये । इसके अतिरिक्त, जनपद पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन (ओवरलोडिंग, खतरनाक तरीके से वाहन चलाना, मोबाइल का प्रयोग करना, बिना रिफ्लेक्टर, बिना नम्बर प्लेट/दोषपूर्ण नम्बर प्लेट, बिना हेलमेट) करने वाले और सार्वजनिक/धार्मिक स्थलों पर शराब पीकर गंदगी करने एवं हुड़दंग मचाने वाले कुल 136 व्यक्तियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गई ।















Leave a Reply