संयुक्त टीम की छापेमारी, दबिश देकर घर पर गौमांस बेच रहे 04 दबोचे पुलिस टीम ने मौके से 300 KG गौमांस व कटान के उपकरण किये बरामद |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

रानीपुर | ऑपरेशन प्रहार के उत्तराखण्ड गौवंश स्क्वाड, गढवाल परिक्षेत्र व कोतवाली रानीपुर की संयुक्त पुलिस टीम ने प्रातः मुखबिर की सूचना पर ग्राम दादूपुर गोविन्दपुर स्थित एक घर पर छापेमारी कर 04 आरोपियो क्रमशः अकरम, अजीम, आदिल व नसरत को दबोचते हुए मौके से मौके से कुल 300 किलो पशु मांस व कटान के उपकरण बरामद किए। मौके से एक आरोपी फरार हो गया जिसकी तलाश की जा रही है । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर कोतवाली रानीपुर पर आरोपियों के खिलाफ मु0अ0सं0 131/26 धारा 3/5/11 उत्तराखण्ड गौ वंश संरक्षण अधि0 का अभियोग पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार आरोपियो को न्यायालय में पेश किया जा रहा है ।

*पकड़े गए आरोपी-*
1- अकरम पुत्र स्व0 असगर ग्राम दादूपुर सलेमपुर थाना रानीपुर हरिद्वार उम्र-60 वर्ष
2- अजीम पुत्र अकरम ग्राम दादूपुर सलेमपुर थाना रानीपुर हरिद्वार उम्र-22 वर्ष
3- आदिल पुत्र यासीन निवासी ग्राम दादूपुर सलेमपुर थाना रानीपुर हरिद्वार उम्र-50 वर्ष
4- नसरत पुत्र अख्तर निवासी ग्राम दादूपुर सलेमपुर थाना रानीपुर हरिद्वार उम्र-27 वर्ष

*बरामदगी-* कुल 300 किलो गौ मांस व अवैध पशु कटान के उपकरण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *