पुलिस और जनता के बीच समन्वय हेतु पिथौरागढ़ पुलिस की सराहनीय पहल थाना बेरीनाग पुलिस ने स्कूल के छात्र/ छात्राओं की थाने में लगाई जागरूकता की पाठशाला |

पिथौरागढ़ | पुलिस और आमजन के बीच विश्वास व समन्वय को मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा एक सराहनीय अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत क्षेत्रीय पुलिस अधिकारीगण – सीओ गोविन्द बल्लभ जोशी, सीओ के.एस. रावत एवं सीओ संजय पाण्डे के पर्यवेक्षण में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं । इसी क्रम में थानाध्यक्ष बेरीनाग महेश चन्द्र जोशी द्वारा साधना इंटर कॉलेज, बेरीनाग के छात्रों को थाने में आमंत्रित कर उन्हें पुलिस व्यवस्था एवं कार्यप्रणाली से अवगत कराया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्रों को बताया गया कि थाने में मुकदमे किस प्रकार पंजीकृत किए जाते हैं, पुलिस की मुख्य जिम्मेदारियाँ क्या होती हैं, साथ ही विभिन्न ऑनलाइन पोर्टलों के माध्यम से नागरिक कैसे सहायता प्राप्त कर सकते हैं | सके अतिरिक्त छात्रों को साइबर क्राइम, नशे के दुष्परिणाम, बाल अपराध, महिला संबंधी अपराधों और नवीनतम कानूनों के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी गई । इस पहल का मुख्य उद्देश्य छात्रों व युवाओं में पुलिस के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करना, उनमें आत्मविश्वास जगाना तथा उन्हें कानून के प्रति जागरूक एवं सजग नागरिक बनाना है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *