शान्ति व्यवस्था से खिलवाड़ पड़ा भारी, उत्पात मचाने वाले दो व्यक्ति पुलिस हिरासत में ट्रैफिक रूल तोड़ने व सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीकर हुड़दंग करने वाले कुल 49 लोगों के विरूद्ध कार्रवाई |

पिथौरागढ़ | जनपद में शान्ति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में सभी थाना एवं चौकी क्षेत्रों में लगातार गश्त एवं चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है । इसी क्रम में कोतवाली बेरीनाग क्षेत्रान्तर्गत दो लोगों, राम लाल व रजवल कुमार द्वारा लड़ाई झगड़ा कर उत्पात मचाया हुआ था । वरिष्ठ उ0नि0 हरीश सिंह मय टीम द्वारा उक्त व्यक्तियो को समझाने का प्रयास किया परन्तु वह और अधिक उग्र होने लगे । स्थिति को बिगड़ते देख पुलिस टीम द्वारा उक्त दोनों को धारा 170 बीएनएसएस के तहत हिरासत में लिया गया तथा उसके विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई । इसके अतिरिक्त जनपद पुलिस द्वारा अपने अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत सघन चैकिंग अभियान चलाते हुए ट्रैफिक रूल तोड़ने व सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीकर हुड़दंग करने वाले कुल 49 लोगों के विरूद्ध कार्रवाई की गयी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *