महिला सम्बन्धी अपराधों के प्रति पौड़ी पुलिस है संवेदनशील नाबालिग को भगाकर ले जाने और दुष्कर्म करने वाले युवक को पौड़ी पुलिस ने पहुंचाया सलाखों के पीछे।

पौड़ी | स्थानीय निवासी कोटद्वार द्वारा कोतवाली कोटद्वार पर एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया जिसमें उनके द्वारा अंकित किया कि उसकी नाबालिग पुत्री को कमलकिशोर नाम का युवक बहला फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया है। इस आधार पर कोतवाली कोटद्वार में मु0अ0स0-163/2025, धारा-137(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया । घटना का नाबालिग बालिका से सम्बन्धित होने के कारण मामले की गम्भीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा नाबालिग बालिका को बरामद करने व अभियुक्त की शीध्र गिरफ्तारी करने हेतु निर्देशित किया गया । जिसके क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोटद्वार श्री रमेश तनवार के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन कर नाबालिग बालिका की तलाश शुरू की गई। पुलिस टीम द्वारा की गई त्वरित कार्यवाही व कुशल सुरागसी पतारसी करने के परिणामस्वरूप नाबालिग बालिका को बरामद किया गया। नाबालिग बालिका से की गई जानकारी के आधार पर बालिका के साथ युवक द्वारा दुष्कर्म करने की पुष्टि भी हुई जिसके बाद मुकदमा उपरोक्त में धारा- 64(2) (m) बी.एन.एस व धारा- 5(1)(2)(L) पॉक्सो अधिनियम की बढोत्तरी की गई साथ ही पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त कमलकिशोर (उम्र-20 वर्ष) को भी झंडी चौड़ कोटद्वार से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को आज माननीय न्यायालय पौड़ी के समक्ष पेश करने के पश्चात जिला कारागार पौड़ी भेज दिया गया है।

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त
कमल किशोर पुत्र स्व0 हरीश चन्द्र, निवासी- पश्चिमी झंडीचौड़, कोटद्वार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *