नैनीताल | पुलिस मुख्यालय द्वारा राजकीय कार्यों जनहित के कार्यों हेतु जनपदों को नेटवर्क कनैक्टिविटी एवं तकनीकी उपकरणों से सुसज्जित ई-मोबाईल वैन आवंटित की गयी हैं । प्रहलाद नारायण मीणा एसएसपी नैनीताल द्वारा नोडल अधिकारी एवं प्रभारी मोबाइल वैन को नए कानूनों तथा मोबाइल वैन की उपयोगिता के संबंध में व्यापक स्तर पर जन जागरूकता करने के निर्देश दिए गए हैं । उपरोक्त आदेश के क्रम में डॉ जगदीश चंद्र एसपी क्राइम/ट्रैफिक नैनीताल(नोडल अधिकारी) के पर्यवेक्षण में सूरज सिंह प्रभारी मोबाइल वैन और टीम द्वारा आज रामगढ़(भवाली) तथा मुक्तेश्वर क्षेत्र में स्थानीय लोगों को नए आपराधिक कानूनों (बी०एन०एस०एस० बी०एन०एस० एवं बी०एस०ए०) के प्रति जागरूक किया गया तथा ई मोबाइल वन की उपयोगिता के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई ।
नैनीताल पुलिस का नए कानूनों के प्रति जागरूकता अभियान सचल न्यायालय ई मोबाइल वैन टीम द्वारा रामगढ़ तथा मुक्तेश्वर में किया लोगों को जागरूक |
















Leave a Reply