एक और जहरखुरानी चढ़ा जीआरपी के हत्थे कुख्यात जहर खुरान हिस्ट्रीशीटर को 01 अदद नाजायज चाकू के साथ किया गिरफ्तार ||

काठगोदाम | एसपी जी0आर0पी0 तृप्ति भट्ट के कड़े निर्देशन एवं एएसपी व सीओ जीआरपी के पर्यवेक्षण में आगामी पंचायती चुनाव के दृष्टिगत थाना प्रभारी जीआरपी काठगोदाम के नेतृत्व में संदिग्ध व्यक्तियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना जीआरपी काठगोदाम पुलिस टीम द्वारा देखरेख, शांति व्यवस्था, रोकथाम जुर्म जरायाम, संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश दौरान रेलवे स्टेशन काठगोदाम के प्लेटफार्म संख्या- 01 से संदिग्ध अजय पाल पुत्र भगवान दास निवासी बिहारीपुर थाना दातागंज जिला बदायूं उत्तर प्रदेश उम्र 45 वर्ष को एक अदद नाजायज चाकू के साथ पकड़ा गया । उक्त संबंध मे पूछने पर संतोषजनक जवाब नहीं देने पर हस्व कायदा हिरासत पुलिस व बरामदा नाजायज चाकू को कब्जे पुलिस लेकर इसके विरुद्ध थाना जीआरपी काठगोदाम में FIR नंबर-: 16/25 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया । अभियुक्त कक्षा चार पास है। शातिर किस्म का अपराधी है जो कि वर्ष 2015 में थाना जीआरपी रामपुर का हिस्ट्रीशीटर भी है जिसका थाना जीआरपी रामपुर में जहर खुरानी में गैंग चार्ट भी बना हुआ है उक्त शातिर अपराधी द्वारा जहर खुरानी चोरी लूट का प्रयास एनडीपीएस आदि अपराध किए हैं ।

अपराध करने का तरीका–

उत्तर शातिर अपराधी सर्वप्रथम यात्रीगणों से दोस्ती गांठ कर उनको अपने विश्वास में लेकर चाय कोल्ड ड्रिंक में नशे की गोली डालकर तथा नशीले बिस्किट खिलाकर जहर खुरानी करता है यात्रियों के बेहोशी में हो जाने पर उनका सामान चोरी करके भाग जाता है।

गिरफ्तार अभियुक्त–
अजय पाल पुत्र भगवान दास, निवासी-: बिहारीपुर थाना दातागंज जिला बदायूं उत्तर प्रदेश उम्र 45 वर्ष

अभियुक्त का अपराधी के इतिहास–
अभियुक्त द्वारा जनपद रामपुर उत्तर प्रदेश में एनडीपीएस अधिनियम, जहर खुरानी, चोरी, गैंगस्टर अधिनियम व मारपीट संबंधी कुल 06 मुकदमे पंजीकृत है।

बरामदगी —
एक अदद नाजायज चाकू बरामद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *