नशामुक्त पखवाड़ा के अंतर्गत एफएम के माध्यम से आम जनमानस को किया गया जागरूक |

काठगोदाम | नशामुक्त पखवाड़ा के अंतर्गत मादक पदार्थों के दुरुपयोग तथा अवैध तस्करी के विरुद्ध अंतर्राष्ट्रीय ड्रग्स दिवस मनाने के दृष्टिगत जन- जागरूकता अभियान चलायें जाने के दृष्टिगत थानाध्यक्ष नरेश कोहली, थाना जीआरपी काठगोदाम के द्वारा पंतनगर जनपद ऊधमसिंहनगर में स्थित जनवाणी एफएम 90.8 केंद्र जाकर अंतर्राष्ट्रीय ड्रग्स दिवस के अंतर्गत नशा मुक्त भारत अभियान के तहत ड्रग्स जागरूकता कार्यक्रम संचालित किया गया । जिसके अंतर्गत ड्रग्स से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में अवगत कराया गया तथा ड्रग्स से आम जनता को दूर रहने हेतु जागरूक किया गया तथा ड्रग्स की चपेट में आए लोगों को टोल फ्री नंबर-14446 के माध्यम से काउंसलिंग कर ड्रग्स छोड़ने हेतु मदद के बारे में अवगत कराया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *