काठगोदाम | रेलवे स्टेशन लालकुंआ के प्लेटफार्म नंबर- 03 ओवर ब्रिज के नीचे वेंडर एवं बैठे यात्रियों ने बताया कि एक व्यक्ति बेवजह हल्ला कर यात्रियों को परेशान कर रहा है, जिस पर जीआरपी कर्म0गणो द्वारा मौके पर जाकर उक्त व्यक्ति को काफी समझाने का प्रयास किया गया परन्तु उक्त व्यक्ति और अधिक उत्तेजित होकर आमदा फौजदारी होने लगा। जिससे वहां काफी भीड़ इक्कठा होने लगी। जिसपर जीआरपी द्वारा उक्त व्यक्ति को अंतर्गत धारा-170 BNSS से अवगत कराकर हस्व कायदा हिरासत पुलित किया गया ।
नाम व पता–
शिवम कुमार पुत्र राजकुमार निवासी-ग्राम बालीपुर पोस्ट याकुबगंज चौकी भोजपुरी थाना कमालगंज जिला फर्रुखाबाद उम्र लगभग 24 वर्ष।
















Leave a Reply