नैनीताल |
प्रहलाद नारायण मीणा एसएसपी नैनीताल द्वारा सभी अधीनस्थों को जनपद में अवैध नशे की तस्करी पर अंकुश लगाने तथा आपराधिक घटनाओं के तत्काल अनावरण करने के निर्देश दिए गए हैं । जिस आदेश के क्रम में प्रकाश चंद्र एसपी सिटी हल्द्वानी नितिन लोहनी सीओ हल्द्वानी के पर्यवेक्षण तथा दिनेश जोशी थानाध्यक्ष मुखानी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा थाना मुखानी क्षेत्र के अलग–अलग स्थानों में अवैध नशे की तस्करी करने वाले तथा चोरी की घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है । मुखानी पुलिस टीम द्वारा मुखानी क्षेत्र में चेकिंग के दौरान अभियुक्त अशीष बिष्ट पुत्र ध्यान सिंह बिष्ट निवासी गांधी आश्रम फतेहपुर के बासनी स्थित रेस्टोरेंट से 01 मैकडॉवेल क्वार्टर शील्ड,01 बोतल पार्सल ब्लू खुली आधी भरी हुई, 01क्वार्टर रॉयल स्टैग आधा भरा,01 खाली बोतल रॉयल चैलेंजर्स,01 खाली बोतल ब्लेंडर प्राइड,01 पानी की बोतल,02 प्लास्टिक के बोतल खाली बरामद कर बिना लाइसेंस के रेस्टोरेंट में शराब पिलाना मे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध आबकारी अधिनियम में अभियोग दर्ज किया गया है।
पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त चरण सिंह पुत्र वचन सिंह निवासी जागरण बरहनी बाजपुर को 56 पाउच अवैध कच्ची शराब खाम के साथ भाखड़ा पुल के समीप हनुमान मंदिर के पास से गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज किया गया है।
वादी के. सी.एस.खत्री पुत्र स्वर्गीय भीम सिंह खत्री निवासी श्याम अपार्टमेंट मुखानी चौराहा के निर्माणाधीन मकान में फिटिंग हेतु रखें 10 बंडल हैवेल्स कंपनी की वायर चोरी करने के संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा एफ.आई.आर न0 145/25 धारा 305(a) बी.एन.एस पंजीकृत कर थाना मुखानी पुलिस टीम द्वारा सीसीटीवी के अवलोकन तथा मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए अभियुक्त राजवीर कश्यप पुत्र स्वर्गीय सोनपाल कश्यप निवासी लालडाट रोड वंदना विहार थाना मुखानी जिला नैनीताल उम्र 34 वर्ष पम्मी डा ढाबा के पास नीम के पेड़ के पास खाली प्लॉट से चोरी के माल के साथ गिरफ्तार किया गया ।
















Leave a Reply