नैनीताल | आनंद राज जोशी पुत्र रामदत्त जोशी निवासी लालडाट बायपास रोड, शिवालिक विहार फेस नं. 1, थाना मुखानी, जनपद नैनीताल द्वारा थाना मुखानी में तहरीर दी गई कि अज्ञात अभियुक्त ने उनकी कार UK06-G-0022 का शीशा तोड़कर उसमें रखे ₹1500 नगद व आधार कार्ड चोरी कर लिया । प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना मुखानी में FIR संख्या 143/25, धारा 305(c)/324(4) BNS में अभियोग पंजीकृत कर उप निरीक्षक रजनी आर्य को विवेचना सौंपी गई । घटना के त्वरित अनावरण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा एसपी सिटी प्रकाश चंद्र को टीम गठन हेतु निर्देशित किया गया। आदेश के अनुपालन में CO हल्द्वानी नितिन लोहानी के पर्यवेक्षण एवं थानाध्यक्ष मुखानी दिनेश जोशी के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम गठित की गई । टीम द्वारा सीसीटीवी फुटेज के अवलोकन के आधार पर एक संदिग्ध की पहचान की गई। अभियुक्त दीपू कश्यप पुत्र राकेश कश्यप निवासी शिव शक्ति विहार, लालडाट रोड, थाना मुखानी को मधुबन कॉलोनी, आरटीओ रोड से चोरी के माल सहित गिरफ्तार किया गया ।
गिरफ्तारी विवरण-
1. दीपू कश्यप पुत्र राकेश कश्यप, उम्र 32 वर्ष निवासी- शिव शक्ति विहार, लालडाट रोड, थाना मुखानी, नैनीताल
बरामद माल-
1. एक काला लेदर बैग
2. एक काला लेदर पर्स
3. एक पीएनबी बैंक की चेकबुक (ज्योति एंटरप्राइजेज)
4. 1100 नगद
5. आधार कार्ड (वादि का)
















Leave a Reply