अवैध शराब की तस्करी पर काठगोदाम पुलिस की कार्यवाही लंबे समय से फरार 02 वांछित भी गिरफ्तार |

नैनीताल | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देश पर जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु सघन चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर प्रकाश चंद्र एवं क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी नितिन लोहनी के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष काठगोदाम पंकज जोशी के नेतृत्व में चैकिंग अभियान के दौरान पुलिस टीम द्वारा मल्ला प्लॉट, पानी की टंकी के पास, जवाहर ज्योति दमुआदुगा काठगोदाम क्षेत्र से एक व्यक्ति को 50 डिब्बे मसालेदार देसी शराब (अंगूर मार्का) के साथ गिरफ्तार किया गया। अपराध संख्या 67/2025, धारा 60 Excise Act थाना काठगोदाम

गिरफ्तार अभियुक्त
पंकज आर्य पुत्र खीमराम निवासी शिवपुरी, जवाहर ज्योति दमुआदुगा, नैनीता

बरामदगी

* 50 डिब्बे मसालेदार देसी शराब (अंगूर मार्का)

पुलिस टीम

* कांस्टेबल भुवन चंद्र
* कांस्टेबल बसंत कुमार
* कांस्टेबल भानु प्रताप

लंबे समय से फरार दो वारण्टी चढ़े पुलिस के हत्थे

वारण्टियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थानाध्यक्ष काठगोदाम पंकज जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा दो फरार वारण्टियों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार वारण्टी

1. मनीष आर्य पुत्र स्व. गंगाराम निवासी खेड़ा गोलापार, काठगोदाम
फौजदारी वाद संख्या 464/20, धारा 60 Excise Act

2. हर्ष* पुत्र बी.डी. पलाड़िया निवासी पूर्वी खेड़ा गौलापार
फौजदारी वाद संख्या 3863/21, धारा 181/177/ 184/179(1) MV Act

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *