काठगोदाम पुलिस ने अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार |

नैनीताल | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के द्वारा जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री करने वालों पर अंकुश लगाने हेतु सभी सर्किल/थाना/चौकी प्रभारियों को कुशल रणनीति के तहत सघन चैकिंग अभियान चलाए जाने हेतु व निर्देशित किया गया है । इसी क्रम में पंकज जोशी थानाध्यक्ष काठगोदाम के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान हल्द्वानी नैनीताल मुख्य मार्ग वाल्मीकि मंदिर की तरफ काठगोदाम अभियुक्त सनी टम्टा पिता नंदकिशोर टम्टा निवासी नई बस्ती काठगोदाम जनपद नैनीताल के कब्जे से 57 डिब्बे मसालेदार देसी माल्टा मार्का शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है | उक्त के विरुद्ध थाना काठगोदाम में मुकदमा अपराध संख्या – 65/2025 धारा 60 EX ACT के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *