नैनीताल | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को न्यायालय से जारी गैर जमानतीय वारण्ट की शत प्रतिशत तामील करते हुए अभियुक्त गणों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने हेतु सख्त निर्देश दिए गए हैं । थाना चोरगलिया में कमल चंद कफलटिया के विरुद्ध FIR- 27 /2025 धारा-115(2), 351(2), 351(3), 352 BNS पंजीकृत किया गया था। मामले में न्यायालय से जारी गैर जमानतीय वारण्ट के अनुपालन में राजेश जोशी थानाध्यक्ष चोरगलिया के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा वारंटी कमल चंद कफलटिया पुत्र स्व0 गोपाल दत्त, निवासी नैनवालपुर कामलुवागाजा मुखानी को उसके घर पर दबिश देकर गिरफ्तार किया गया न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है ।
थाना चोरगलिया पुलिस ने एक वारंटी को किया गिरफ्तार |
















Leave a Reply