जनपद में अपराधों पर लगाम लगाने हेतु SSP NAINITAL की कार्यवाही में SOG/वनभूलपुरा व रामनगर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही |

नैनीताल | प्रहलाद नारायण मीणा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा जनपद में अपराधों की रोकथाम के दृष्टिगत सभी थाना प्रभारियों/SOG/ को लगातार चैकिंग कर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए है ।

इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी प्रकाश चंद्र के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी नितिन लोहनी के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी व SOG प्रभारी संजीत राठौड़ के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा 02 अलग अलग मामलों में 02 अभियुक्तों को अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है।

पहला मामला

अभि0 मौ0 फरमान पुत्र नाजिम नि0 मलिक का बगीचा वार्ड न0 31 थाना बनभूलपुरा उम्र 20 वर्ष को गोलाबाईपास रोड निकट विश्राम गृह थाना बनभूलपुरा जिला नैनीताल को एक अदद अवैध तमंचा 315 बोर मय 02 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर, तथा एक अदद चोरी की मो0 सा0 बिना नम्बर प्लेट स्पलेंडर प्लस चेचिस न0- MBLHAWO84KHB49026 के साथ गिरफ्तार किया गया है । उक्त के विरुद्ध थाना बनभूलपुरा में FIR NO- 113/25 U/S 3/25 A ACT पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई, अभियुक्त का आपराधिक इतिहास तथा चोरी की मोटरसाइकिल के संबंध में जानकारी प्राप्त की जा रही है ।

दसरा मामला

रेलवे बाजार निकट एक होटल के कमरे से अभि0 राहुल घनेला पुत्र सुरेन्द्र सिह घनेला निवासी ग्राम दरमोली पो0 / थाना मुक्तेश्वर जिला नैनीताल उम्र 25 वर्ष को 01 अवैध 315 बोर तमंचा व 02 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया है । उक्त के विरुद्ध थाना बनभूलपुरा में FIR NO- 112/25 U/S 3/25 A ACT पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई । उक्त अभि0 वर्ष 2021 मे 302 (हत्या) के केस मे जेल जा चुका है। इसके अलावा आपराधिक इतिहास ज्ञात किया जा रहा है ।

रामनगर पुलिस ने मोटरसाइकिल में सवार 02 युवकों को 02 तमन्चो व 02 जिन्दा कारतूस के साथ किया गिरफ्तार

पुलिस टीम द्वारा दौराने चैकिंग टेड़ा गांव को जाने वाली रोड पर मो0 साईकिल सं0 UK19 B 4746 में सवार अभियुक्तगण हिमांशु सिंह पुत्र श्री चमन सिंह निवासी ग्राम रजवाना थाना औरगांबाद तहसील /जिला बुलन्दशहर उत्तरप्रदेश उम्र 21 वर्ष व विक्रान्त मावी s/o स्व0 वेदपाल सिंह r/o ग्राम रजवाना थाना औरगांबाद तहसील जिला बुलन्दशहर उ0प्र0 उम्र 21 वर्ष के कब्जे से अलग अलग .315 बोर के 02 तमन्चे व एक एक जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया | उक्त दोनो अभियुक्तगणो के खिलाफ मु0अ0सं0 134/25 धारा 3/25 आ0एक्ट पंजीकृत किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *