नो पार्किंग जोन एवं यातायात नियमों के उल्लंघन के विरुद्ध नैनीताल शहर में पुलिस व सीपीयू का सघन चैकिंग अभियान |

नैनीताल | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा के आदेश के अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक मल्लीताल हेम पंत एवं यातायात प्रभारी नैनीताल वेद प्रकाश के नेतृत्व में नैनीताल शहर में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया । अभियान के दौरान, लोगों द्वारा नो पार्किंग जोन में वाहन पार्क कर यातायात व्यवस्था को बाधित करने पर 25 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए नो पार्किंग जोन से वाहनों को टो किया गया । इसके अतिरिक्त, सीपीयू प्रभारी जगदीश राम कोहली के नेतृत्व में हॉक मोबाइल टीम द्वारा मॉल रोड, डॉट चौराहा, भवाली रोड, हल्द्वानी रोड एवं मल्लीताल भवाली क्षेत्र में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान नो पार्किंग, रैश ड्राइविंग, बिना हेलमेट, तथा रॉन्ग साइड ड्राइविंग जैसे उल्लंघनों पर कुल 28 वाहनों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही की गई । इसी क्रम में हल्द्वानी क्षेत्र में भी CPU टीम द्वारा 51 वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही करते हुए कुल ₹41,000/- संयोजन शुल्क वसूला गया ।

जनपद नैनीताल पुलिस का संदेश-

सभी पर्यटकों व स्थानीय जनता से अपील की जाती है कि नो पार्किंग जोन में अपने वाहन पार्क न करें, निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करें।
साथ ही सभी वाहन चालक यातायात नियमों का पूर्ण रूप से पालन करें, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे और सभी की यात्रा सुरक्षित एवं सुविधाजनक हो ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *