रामनगर | जीआरपी द्वारा रेलवे स्टेशन रामनगर व रेलवे स्टेशन काशीपुर पर महिलाओं एवम बच्चों की सुरक्षा, चैन स्नेचिंग, चोरी, लूट, के संबंध में चलाए जा रहे विशेष अभियान व साइबर अपराधों की रोकथाम तथा नशे के विरुद्ध जनजागरूकता अभियान चला कर रेल यात्रियों को महिलाओ व बच्चों की सुरक्षा सम्बन्धित अपराधों एवम उनके बचाव के बारे में जानकारी दी गई। फेसबुक, इन्स्टाग्राम, ट्विटर तथा व्हाट्सअप आदि से संबंधित साइबर अपराधों से बचाव, डायल-112, साइबर हेल्पलाइन-1930 आदि नम्बरों एवम उत्तराखंड पुलिस एप्लीकेशन के अंतर्गत गौरा शक्ति माड्यूल के बारे में जानकारी देकर रजिस्ट्रेशन करने व महिलाओं को अपनी समस्या गौरा शक्ति माड्यूल के अंतर्गत दर्ज कराने हेतु जागरूक किया गया | इसके अतिरिक्त किसी भी प्रकार की सहायता या रेलवे स्टेशन क्षेत्रांतर्गत होने वाली अवैध गतिविधियों की सूचना देने के लिए प्रेरित किया गया | यात्रीगण को ट्रेन से यात्रा के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों से संबंधित पंपलेट यात्रियों में वितरित किए गए एवं ट्रेन में चस्पा किए गए ।
एस0पी0 जीआरपी के निर्देशन मे अभियान के दौरान रेलवे स्टेशनो पर जागरूकता अभियान निरंतर जारी |
















Leave a Reply