थाना तल्लीताल पुलिस टीम ने फर्जी आधार कार्ड व खतौनी लगाकर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत कर अभियुक्त को जमानत दिलाने वाले को किया गिरफ्तार |

नैनीताल | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा समस्त थाना प्रभारियो को अधिक से अधिक निरोधात्मक कार्यवाही तथा वांछित अभियुक्तों की शत प्रतिशत गिरफ्तारी किये जाने हेतु सख्त दिशा निर्देश दिए गए हैं । इसी क्रम में डॉ 0 जगदीश चंद्रा पुलिस अधीक्षक अपराध एवं यातायात के दिशा निर्देशन में प्रमोद शाह क्षेत्राधिकारी नैनीताल के पर्यवेक्षण में रमेश बोहरा थानाध्यक्ष तल्लीताल के नेतृत्व पूर्व के मुकदमे में फर्जी जमानत लेकर अभियुक्त राहुल गर्ग को छुड़ाया गया जिस संबंध मे थाना तल्लीताल मे अभियुक्तगण के विरुद्ध थाना तल्लीताल में पंजीकृत मु.अ.स. 04/2025 धारा 61(2)(a)/229(1)/318(4)/338/339/340 बीएनएस पंजीकृत हुआ । अभियुक्त रविंद्रपाल सिंह पुत्र बलबीर सिंह निवासी कल्याणसिंह मोहल्ला ढ़िकौला थाना मवाना जनपद मेरठ यूपी जो पेशे से अधिवक्ता है द्वारा अपनी फोटो लगाकर शंकर राम पुत्र धनी राम निवासी मोहिद्दीनपुर मेरठ के नाम का फर्जी आधार कार्ड बनाकर असल खतौनी लगाकर अभियुक्त राहुल गर्ग की जमानत करवाई । रविंद्रपाल द्वारा अपनी लोकेशन बार बार बदली जा रही थी। रविंद्रपाल सिंह पुत्र बलबीर सिंह निवासी कल्याणसिंह मोहल्ला ढ़िकौला थाना मवाना जनपद मेरठ यूपी को गाजियाबाद से गिरफ्तार किया। जिसे न्यायालय के समक्ष पेश कराकर न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार नैनीताल भेजा गया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *