भवाली मोटरमार्ग पर खराब हुई रोडवेज को सीओ भवाली ने पुलिस टीम के सहयोग से धक्का लगाकर बाधित यातायात को किया सुचारू |

नैनीताल | सायं 6:30 बजे भीमताल–भवाली के मध्य गोलूधार पुलिया के पास बागेश्वर डिपो की एक रोडवेज बस बीच मोटर मार्ग में खराब हो गई | जिससे दोनों ओर से आ रहे वाहनों से थोड़े ही समय में यातायात बाधित हो गया और लंबा जाम लग गया। रिकवरी बैन के आने तक कई किलोमीटर जाम होने की संभावना को देखते हुए प्रमोद साह सीओ भवाली ने मौके पर पहुंचकर अपने हमराह पुलिस कर्मचारियो यात्रियों के सहयोग से आनन फानन में ही एक वाहन की सहायता से रोडवेज बस को धक्का लगवाकर तत्काल जाम खुलवाया और बाधित हुए यातायात को सुचारू किया। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों और पर्यटकों/यात्रियों द्वारा पुलिस के इन प्रयासों की सराहना की गई ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *