फोल्डिंग नंबर प्लेट लगाकर नंबर छुपाने की नियत रखने व वाहन दौड़ाने वाले एवं नशे में वाहन चलाने वाले पुलिस की गिरफ्त में वाहन सीज |

नैनीताल | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशों के तहत जनपद में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश एवं अपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण हेतु सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है । इस अभियान के अंतर्गत निरीक्षक हरपाल सिंह बहुउद्देश्यीय भवन हल्द्वानी द्वारा एक संदिग्ध मोटरसाइकिल जिसका नंबर प्लेट सामने से गायब था और पीछे फोल्डिंग नंबर प्लेट लगी थी को जांच के लिए रोका गया। इसके अलावा नंबर प्लेट को छुपाने की नीयत से उस पर मिट्टी भी लगाई गई थी। वनभूलपुरा पुलिस को सूचित किया गया। उ0नि0 मोनी टम्टा द्वारा वाहन को रोडवेज के पास रोका गया लेकिन चालक ने वाहन को रोकने के बजाय तेज गति से भागने की कोशिश की। वनभूलपुरा पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए चालक मो0कैफ के विरुद्ध नियमानुसार मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज कर लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *