काठगोदाम पुलिस ने अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार |

नैनीताल | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल द्वारा जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री करने वालों पर अंकुश लगाने हेतु सभी सर्किल/थाना/चौकी प्रभारियों को कुशल रणनीति के तहत सघन चैकिंग अभियान चलाए जाने हेतु व निर्देशित किया गया है । इसी क्रम में दीपक बिष्ट थानाध्यक्ष काठगोदाम के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान कैनाल रोड से पालीसीट शिव मंदिर के पास काठगोदाम से अभियुक्त भुवन चंद्र मेवाड़ी पिता स्वर्गीय मोती सिंह मेवाड़ी निवासी जवाहर ज्योति दमुवाढूगा को 26अध्धे अंग्रेजी शराब रॉयल चैलेंज व्हिस्की के साथ गिरफ्तार किया गया । उक्त के विरुद्ध थाना काठगोदाम में मुकदमा अपराध संख्या – 35/2025धारा 60 EX ACT के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *