भीड़ मे बिछडी 03 वर्षीय बालिका के लिए जीआरपी पुलिस बनी वरदान वर्तमान मे प्रचलित पूर्णागिरि मेले के दौरान रेलवे स्टेशन टनकपुर पर परिजनों से हुई अलग |

काठगोदाम | चौकी जीआरपी टनकपुर के रेलवे स्टेशन पर माँ पूर्णागिरी मेले के दृष्टिगत एक 03 वर्षीय बालिका निवासी- सीतापुर (उत्तर प्रदेश) रेलवे स्टेशन परिसर के यात्री विश्रामगृह में बैठी रो रहीं थी। ड्यूटी पर तैनात जीआरपी अ0उ0नि0 धनीराम द्वारा सुरक्षा की दृष्टि से रेलवे महिला कर्मचारियों को साथ लेकर उक्त लड़की से उसका नाम पता पूछा तो पता चला कि रेलवे स्टेशन टनकपुर में माँ पूर्णागिरि मेले मे आए श्रद्धालुओं की भीड़ मे वह अपने परिवार से बिछड़ गई है । तत्पश्चात उच्च अधिकारियों के आदेशानुसार चौकी जीआरपी टनकपुर के कर्मचारीगणों द्वारा तत्परता दिखाते हुए काफी प्रयास कर बालिका के पिता से संपर्क कर जीआरपी कर्मचारीगणों द्वारा बालिका को सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया गया । अपनी पुत्री को सुरक्षित पाकर परिजन बहुत खुश हुए और चौकी जी.आर.पी टनकपुर का बहुत -बहुत आभार प्रकट किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *