बनभूलपुरा पुलिस ने सट्टे की खाई-बाड़ी करते एक युवक को सट्टा पर्ची के साथ किया गिरफ्तार |

नैनीताल  | प्रहलाद नारायण मीणा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा जनपद में जुआ / सट्टा के कारोबार की रोकथाम के दृष्टिगत सभी थाना प्रभारी को सघन चेकिंग अभियान चलाकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं । इसी क्रम में थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा देखरेख शान्ति व्यवस्था/गस्त के दौराने एक व्यक्ति को सट्टे की खाई बाडी करते हुऐ गिरफ्तार किया गया । अभि0 राजेश गुप्ता पुत्र बालक राम निवासी चौधरी कालोनी गोजाजाली थाना बनभूलपुरा उम्र 45 वर्ष को बहद् बाबू खाँ के घर के बाहर इन्द्रानगर नियर दुर्गा मन्दिर थाना बनभूलपुरा जिला नैनीताल से सट्टा की खाई बाडी करते हुऐ मय सट्टा पर्ची पैन गत्ता व नकदी 1320/- रुपये के साथ गिरफ्तार किया गया। जिसके विरुद्व थाना हाजा मे FIR NO- 63/25 धारा-13 जी एक्ट पंजीकृत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *