अजय गणपति पुलिस अधीक्षक चम्पावत द्वारा किया गया थाना तामली का वार्षिक निरीक्षण दिये गये निर्देश |

चम्पावत। थाना तामली क्षेत्रान्तर्गत लगने वाली बी0ओ0पी0 तामली का भी किया गया निरीक्षण, सशस्त्र सीमा बल के अधिकारियों से मिलकर जानी गयी भारत-नेपाल अन्तराष्ट्रीय सीमा क्षेत्रान्तर्गत होने वाली घटनाओं की जानकारी | थाना तामली में नियुक्त ग्राम प्रहरियों को किया गया पुरस्कृत | अजय गणपति, पुलिस अधीक्षक चम्पावत द्वारा वंदना वर्मा, क्षेत्राधिकारी चंपावत की मौजूदगी में थाना तामली का वार्षिक निरीक्षण किया गया। सर्वप्रथम सलामी गार्ड का निरीक्षण कर सभी कर्मचारियों को शास्त्रों को खोलने जोडने का अभ्यास और बलवा ड्रिल कराई गई। सभी अधिकारी/कर्मचारियों से उनकी निजी, पारिवारिक एवं विभाग स्तरीय समस्याओं के बारे में पुछा गया तथा उनके द्वारा बताई गई समस्याओं  के समाधान हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। निरीक्षण के दौरान कार्यालय अभिलेखों, मालखाना, शस्त्रागार, आपदा उपकरणों, दंगा नियत्रण शस्त्रों/टियर गैस, सीसीटीएनएस, लावारिस मालों/ वाहनों, मैस, बैरक, आवास परिसर आदि का निरीक्षण किया गया। बृजमोहन सिंह राणा, प्रभारी निरीक्षण, थाना तामली को आपदा उपकरणों को ठीक व तैयारी की दशा में रखने, सीसीटीएनएस प्रोजेक्ट को अद्यावधिक करने, नियमित रूप से शस्त्रों/ थाना परिसर की साफ सफाई कराये जाने, सप्ताह में एक बार सभी अधिकारियों/कर्मचारियों से  शस्त्राभ्यास कराये जाने, लावारिस मालों/वाहनों का निस्तारण कराये जाने कराये जाने आदि सम्बन्धी दिशा-निर्देश* दिए गए।
बी0ओ0पी0 तामली का किया गया निरीक्षण-
पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना तामली क्षेत्रान्तर्गत लगने वाली सशस्त्र सीमा बल की सीमा चैक पोस्ट बी0ओ0पी0 तामली में सहायक सेनानायक नवनीत  यादव के नेतृत्व में एसएसबी के जवानों के साथ मिलकर कुशलक्षेम पूछी गयी। साथ ही भारत-नेपाल अन्तराष्ट्रीय सीमा पर होने वाली अनैतिक गतिविधियों के सम्बन्ध में वार्ता की गयी। सहायक सेनानायक को अन्तराष्ट्रीय सीमा पर आपसी सहयोग बढ़ाते हुए सूचनाओं का आदान प्रदान कर सीमा क्षेत्र में अनैतिक गतिविधियो/तस्करी की रोकथाम किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।
ग्राम प्रहरियो को वितरित की गयी छाताऐं-
पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना तामली क्षेत्रान्तर्गत नियुक्त ग्राम प्रहरियों के साथ गोष्ठी कर उनकी समस्याओं/सुझावों को सुना गया। ग्रामीण क्षेत्रों से समय से सूचनाओं को पुलिस तक पहुचाने तथा कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने पर सभी ग्राम प्रहरियों को छाता भेट की गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *