सीओ भवाली ने थाना भीमताल का किया अर्द्धवार्षिक निरीक्षण सम्मेलन लेकर पुलिस कर्मियों को बीट पुलिसिंग को बढ़ाने तथा नशे पर अंकुश लगाने के दिए निर्देश |

नैनीताल  | प्रमोद कुमार साह क्षेत्राधिकारी भीमताल द्वारा थाना भीमताल का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया गया।

▪ सर्वप्रथम विमल कुमार मिश्रा, थानाध्यक्ष भीमताल द्वारा गार्द का निरीक्षण व थाना भवन, मलखाना, कार्यालय व बैरिकों का निरीक्षण करवाया गया।

▪थानाध्यक्ष को थाना परिसर के जर्जर भवनों के ध्वस्तीकरण हेतु संबंधित कार्यदाई संस्था से समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए गए।

▪थाना भीमताल क्षेत्र में राजस्व ग्रामों के सम्मिलित होने के फलस्वरूप सातताल तथा नौकुचियाताल क्षेत्र में चौकी स्थापित करने हेतु भूमि का चिन्हीकरण करने के निर्देश दिए गए।

▪थाने में सीसीटीएनएस समेत सभी ऑनलाइन कार्यों की समीक्षा की गई। सभी प्रविष्टियां ऑनलाइन पाईं गई।

▪थाना अभिलेखों को चेक किया, सम्बन्धित को निर्देशित किया गया कि अभिलेखों की सभी छूटी हुई प्रविष्टियां पूर्ण कर लें।

▪आर्म्स एम्युनिशन को चेक किया गया, सभी का रख रखाव सही पाया गया।

▪ हेल्प डेस्क में आगंतुकों की समस्या के संबंध में उनकी शिकायतों पर फीडबैक लिए जाने की भी निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के उपरांत कर्मचारियों का सम्मेलन लिया गया। थाने में नियुक्त कर्मियों को यह निर्देश दिए गए:–

▪एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अधिक से अधिक कार्यवाही करे। नशे के विरूद्ध मुख्य-मुख्य जगहो पर जागरूकता अभियान चलाये।

▪अपने बीट क्षेत्रो में जाकर लोगो से जनसम्पर्क कर अधिक से अधिक जानकारी जुटाये।

▪लंबित विवेचनाओ का शीघ्र निस्तारण करें।

▪बाहरी लोगो का शत प्रतिशत सत्यापन किया जाय।

▪सभी अधिकारी/कर्मचारी को पहचान एप लोड करने के निर्देश दिए।

▪अपनी डयूटी का सतर्कता के साथ संपादन करें, ड्यूटी के दौरान मोबाइल का प्रयोग न करें।

▪उच्चाधिकारियो के आदेशो का शतप्रतिशत पालन किया जाय।

निरीक्षण के दौरान थाने के सभी उपनिरीक्षक, अ0उ0नि0 नारायण प्रकाश सीओ पेशकार समेत थाने का अन्य पुलिस बल मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *