एसपी क्राइम/ट्रैफिक नैनीताल ने थाना तल्लीताल और मुक्तेश्वर का किया अर्द्धवार्षिक निरीक्षण, नशे के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने तथा थाना क्षेत्र में पब्लिक ओरिएंटेड पुलिसिंग करने के दिए निर्देश |

नैनीताल | डॉ जगदीश चंद्र, एसपी क्राइम/ट्रैफिक नैनीताल द्वारा थाना तल्लीताल और थाना मुक्तेश्वर का अर्द्ध-वार्षिक निरीक्षण किया गया।

☑ सर्वप्रथम रमेश बोहरा, थानाध्यक्ष तल्लीताल एवं कमिट जोशी थानाध्यक्ष मुक्तेश्वर द्वारा अपने–अपने थानों के सभी भवन, कर्मचारी बैरक व मालखाने का भ्रमण व निरीक्षण करवाया गया।

☑ थाना कार्यालय/परिसर व भोजनालय में साफ सफाई अच्छी पायी गयी। निर्देशित किया गया कि भोजनालय में विशेष मेन्यू चार्ट तैयार करें, पुलिस कर्मियों हेतु गुणवत्ता युक्त भोजन बनाया जाय।

☑ आपदा के सभी उपकरणों को चैक किया गया, सभी उपकरणों का बेहतर रख रखाव करने के दिशा–निर्देश दिए गए।

☑ थाना में उपस्थित पुलिस कर्मियों को शस्त्रों के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी तथा पुलिस अधिकारी / कर्मचारियों द्वारा शस्त्रों को खोला व जोडा गया। निर्देशित किया गया कि किसी भी आकस्मिक स्थिति हेतु तैयारी के लिए पुलिस कर्मियों को लगातार शस्त्राभ्यास कराते रहें।

☑ थाना अभिलेखों को चैक किया गया। निर्देशित किया गया कि सभी अभिलेखों को अध्यवाधिक कर लें और सभी प्रविष्टियां पूर्ण कर ली जाएं।

☑ महिला हेल्पडेस्क का निरीक्षण किया गया। हेल्पडेस्क में नियुक्त पुलिस कर्मियों को प्राप्त होने वाली शिकायतों का तत्काल समाधान करने के निर्देश दिए गए।

☑ सभी माल मुकदमाती व मोटर वाहन अधिनियम से संबंधित वाहनों को चैक किया गया। थाना प्रभारी को सभी माल मुकदमाती का मा०न्यायालय से उचित प्रक्रिया द्वारा शीघ्र निस्तारण कराने के निर्देश दिए गए।

☑ थाने पर प्राप्त होने वाली ऑनलाईन शिकायतों, अन्य शिकायती प्रार्थना पत्रों को चैक करने पर सभी प्रार्थना पत्र अध्यावधिक पाए गए।

☑ विवेचनाओ में गुणवत्ता लाने तथा निर्धारित समयानुसार निस्तारण करने के निर्देश दिए गए।

☑ सभी अधिकारी/कर्मचारियों का सम्मेलन लिया गया। सभी की समस्याओं का समाधान किया गया। सभी कर्मियों को नशे के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने, पब्लिक ओरिएंटेड पुलिसिंग करने तथा आगामी त्योहारी सीजन में सतर्कता के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान रमेश बोहरा थानाध्यक्ष तल्लीताल कमित जोशी थानाध्यक्ष मुक्तेश्वर चंद्रशेखर कन्याल वाचक एसपी क्राइम/ट्रैफिक नैनीताल समेत संबंधित थानों के चौकी प्रभारी तथा थाने के कर्मी मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *