काठगोदाम पुलिस ने नशे की तस्करी कर रहे 01 हरियाणा के तस्कर को 01 किलो 404 ग्राम चरस के साथ किया गिरफ्तार |

नैनीताल | प्रहलाद नारायण मीणा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल द्वारा “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2025” के अंतर्गत युवाओं को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से जनपद में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत सभी थाना प्रभारी को कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं । निर्देश के क्रम में चलाए गए नशा मुक्ति अभियान के तहत प्रकाश चन्द्र पुलिस अधीक्षक नगर हल्द्वानी नैनीताल व नितिन लोहनी क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में दीपक सिह बिष्ट थानाध्यक्ष काठगोदाम के नेतृत्व में पुलिस गठित टीम द्वारा नशे के विरूद्द प्रभावी कार्यवाही करते हुये सुरागरसी पतारसी कर चैकिंग के दौरान हैड़ाखान चौकी गेट पर अभियुक्त अनिल कुमार के कब्जे से बरामद 1.404 किग्रा चरस के साथ गिरफ्तार किया गया । उक्त अभियुक्त के विरुद्ध थाना काठगोदाम पर FIR  NO- 26/2025 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्त को अग्रिम वैधानिक कार्यवाही हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तारी-
1-अनिल कुमार उम्र-48 वर्ष पुत्र तारा चंद्र निवासी देहरा, समालखा पानीपत हरियाणा ।
बरामदगी माल-
कुल 1.404 किग्रा अवैध चरस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *