ऑल इंडिया फायर सर्विस स्पोर्ट्स मीट-2026 में नैनीताल फायर सर्विस का शानदार प्रदर्शन, दिव्या डांगी ने जीते गोल्ड एवं सिल्वर मेडल |

नैनीताल | दिनांक 27.10.2026 से 31.10.2026 तक बेंगलुरु, कर्नाटक में आयोजित *2nd All India Fire Service Sports Meet-2026* में फायर स्टेशन हल्द्वानी से *FW दिव्या डांगी एवं FM त्रिलोक सिंह बिष्ट* द्वारा प्रतिभाग कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया।

1- उक्त प्रतियोगिता में FW दिव्या डांगी ने *52 मंजिला Stair Run* प्रतियोगिता में फुल फायर फाइटिंग गियर के साथ प्रतिभाग करते हुए *स्वर्ण पदक (Gold Medal)* तथा कैजुअल गियर के साथ प्रतिभाग करते हुए *रजत पदक (Silver Medal)* प्राप्त कर जनपद नैनीताल एवं उत्तराखंड का गौरव बढ़ाया।

2- FM त्रिलोक सिंह बिष्ट द्वारा ग्रुप इवेंट के अंतर्गत आयोजित *Truck Pull* प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए *कांस्य पदक (Bronze Medal)* प्राप्त किया गया।

इस उपलब्धि पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. द्वारा दोनों खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं । उन्होंने खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार मेहनत, लगन एवं समर्पण के साथ नई उपलब्धियां हासिल करने के लिए प्रोत्साहित किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *