नैनीताल | एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजूनाथ टी0सी0 के निर्देशान हल्द्वानी में माननीय राज्यपाल महोदय, उत्तराखंड के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया गया । इस संबंध में डॉ0 जगदीश चंद्र, पुलिस अधीक्षक (अपराध/यातायात) नैनीताल द्वारा हरबन्स सिंह (पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी), रेवाधर मठपाल (पुलिस अधीक्षक संचार नैनीताल) एवं रविकांत सेमवाल (क्षेत्राधिकारी रामनगर) के साथ संयुक्त रूप से बहुउद्देशीय मीटिंग हॉल, मिनी पुलिस लाइन हल्द्वानी में ड्यूटी पर तैनात होने वाले समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ब्रीफिंग की गई । ब्रीफिंग के दौरान माननीय राज्यपाल महोदय के प्रोटोकॉल और सुरक्षा मानकों के अनुरूप निम्नलिखित कड़े दिशा-निर्देश दिए गए:
*अभेद्य सुरक्षा एवं सतर्कता:* वीआईपी रूट, हेलीपैड और कार्यक्रम स्थल के आसपास सघन चेकिंग एवं एंटी-सबोटाज (बीडीएस/डॉग स्क्वायड) जांच सुनिश्चित की जाए। सभी ड्यूटी प्वाइंट्स पर तैनात बल निर्धारित समय से पूर्व अपनी पोजीशन ग्रहण कर पूर्ण मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करेंगे।
*प्रभावी एक्सेस कंट्रोल:* कार्यक्रम स्थल और इनर कॉर्डन में बिना वैध पास या पूर्व अनुमति के किसी भी व्यक्ति अथवा वाहन को प्रवेश न दिया जाए।
*सुगम यातायात एवं रूट डायवर्जन:* वीआईपी मूवमेंट के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था सुचारु रखने हेतु पहले से निर्धारित रूट डायवर्जन प्लान का सख्ती से पालन कराया जाए। एंबुलेंस एवं अन्य आपातकालीन सेवाओं को निर्बाध मार्ग (ग्रीन कॉरिडोर) उपलब्ध कराया जाए ताकि आमजन को अनावश्यक असुविधा न हो।
*संचार एवं समन्वय:* सभी सम्बंधित प्रभारी अधिकारी आपस में निरंतर वायरलेस सेट के माध्यम से संपर्क बनाए रखें तथा अभिसूचना तंत्र को पूर्णतः सक्रिय रखा जाए। ड्यूटी के दौरान आमजन के साथ शालीन एवं संयमित व्यवहार बनाए रखने के भी निर्देश दिए गए।
ब्रीफिंग के दौरान अंजना नेगी क्षेत्राधिकारी भवाली, रविकांत सेमवाल सीओ रामनगर, विमल प्रसाद सीओ लालकुआं लव शर्मा सीओ हल्द्वानी, समीरन भट्ट सीओ आॉप्स नैनीताल, निरीक्षक हरकेश सिंह प्रतिसार निरीक्षक, निरीक्षक अभिसूचना नैनीताल, राजकुमार सिंह बिष्ट आर.आई. रेडियो नैनीताल भूपेश पाण्डेय निरीक्षक यातायात हल्द्वानी बृजमोहन सिंह राणा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लालकुआं अरुण कुमार सैनी प्रभारी निरीक्षक कालाढूंगी, सुशील जोशी प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मुखानी सुशील कुमार प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर, तारा सिंह राणा थानाध्यक्ष चोरगलिया, रोहताश सागर वरिष्ठ उप निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी, जगदीश राम कोहली प्रभारी सीपीयू, समेत वी0आई0पी0 ड्यूटी के लगे पुलिस अधिकारी/कर्मी मौजूद रहे ।














Leave a Reply