मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के जनपद भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत एसएसपी नैनीताल ने किया गोष्ठी का आयोजन त्रुटिरहित सुरक्षा एवं सुव्यवस्थित यातायात व्यवस्था के दिए सख्त निर्देश |

नैनीताल | मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के कल जनपद भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत डॉ. मंजूनाथ टी.सी., वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा आज सायं को कैंप कार्यालय हल्द्वानी में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ गोष्ठी का आयोजन किया गया । गोष्ठी के दौरान मुख्यमंत्री के जनपद भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन एवं कानून-व्यवस्था की तैयारियों* की समीक्षा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को त्रुटिरहित सुरक्षा एवं सुव्यवस्थित यातायात व्यवस्था समेत अन्य महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए | गोष्ठी में भौतिक रूप से– हरकेश सिंह प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन नैनीताल, ज्ञानेंद्र शर्मा निरीक्षक अभिसूचना, रमेश सिंह नेगी वाचक, साधना आशुलिपिक, दलजीत मर्तोलिया एसआईएमटी* सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे । वहीं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से:–डॉ जगदीश चन्द्र एसपी नैनीताल, हरबंस सिंह एसपी हल्द्वानी, रेवाधर मठपाल एसपी कार्यालय नैनीताल, विमल प्रसाद सीओ लालकुआं, रविकांत सेमवाल सीओ रामनगर, समीरन भट्ट सीओ ऑपरेशन एवं जनपद के थाना प्रभारियों, यातायात एवं सीपीयू प्रभारी द्वारा प्रतिभाग किया गया । एसएसपी नैनीताल द्वारा सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पूर्ण सतर्कता, आपसी समन्वय एवं जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी का निर्वहन करते हुए माननीय मुख्यमंत्री के भ्रमण कार्यक्रम को सुरक्षित एवं सकुशल* सम्पन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *