एस.एस.पी नैनीताल का “ऑपरेशन प्रहार” जारी, रामनगर पुलिस की दोहरी सफलता, अवैध तमंचा व 5.987 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार |

नैनीताल | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में जनपद में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत अपराधियों एवं नशा तस्करों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है । इसी क्रम में मनोज कुमार कत्याल, पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी एवं अमित कुमार सैनी, क्षेत्राधिकारी रामनगर के पर्यवेक्षण तथा सुशील कुमार, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा दो अलग-अलग कार्यवाहियों में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया ।

*1-* प्रथम कार्यवाही में मुखबिर की सूचना पर *अभियुक्त राजू* पुत्र महेश कश्यप, निवासी नई बस्ती, पूछड़ी, रामनगर, जनपद नैनीताल, उम्र 26 वर्ष को रेलवे के खाली मैदान में शीशम के पेड़ के नीचे से *एक अदद अवैध तमंचा .315 बोर* के साथ गिरफ्तार किया गया। बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध *एफआईआर संख्या 185/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट* के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

*2-* द्वितीय कार्यवाही में *अभियुक्त अनमोल कुमार* पुत्र स्वर्गीय संजीव अग्रवाल, निवासी नई बस्ती गुलरघट्टी, रामनगर (नैनीताल), उम्र 25 वर्ष को *5.987 किलोग्राम अवैध गांजे* के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध *एफआईआर संख्या 184/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट* के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई ।

दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। नैनीताल पुलिस जनपद में अपराध एवं नशा तस्करी के विरुद्ध प्रभावी अभियान चलाते हुए कठोर कार्रवाई जारी रखे हुए है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *