नैनीताल | डॉ मंजूनाथ टीसी,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा आमजन की सहायता एवं जनसेवा करने हेतु अधीनस्थों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं । इसी क्रम में चौकी सलड़ी, कोतवाली भीमताल क्षेत्र में पुलिस को एक पर्स एवं वाहन की चाबी लावारिस अवस्था में मिली। पुलिस द्वारा पर्स में उपलब्ध दस्तावेजों के आधार पर उसके स्वामी की पहचान श्री संजीव मेहता निवासी श्यामनगर, जोधपुर (राजस्थान) के रूप में की गई । तत्पश्चात चौकी सलड़ी पुलिस टीम द्वारा उपलब्ध मोबाइल नंबरों पर संपर्क कर संबंधित व्यक्ति को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर मेहता चौकी पहुंचे, जहां आवश्यक सत्यापन के उपरांत उनका पर्स एवं वाहन की चाबी सकुशल उनके सुपुर्द कर दी गई । अपना खोया हुआ सामान वापस पाकर मेहता ने चौकी सलड़ी पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए पुलिस की त्वरित कार्यवाही एवं जनहितकारी कार्यशैली की सराहना की । नैनीताल पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की लावारिस वस्तु मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें, जिससे वस्तु को उसके वास्तविक स्वामी तक सुरक्षित पहुंचाया जा सके ।
चौकी सलड़ी पुलिस की तत्परता से खोया हुआ पर्स एवं वाहन की चाबी उसके स्वामी को सकुशल सुपुर्द |














Leave a Reply