कैंची धाम मेले को लेकर पुलिस की व्यापक तैयारियां, सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था रहेगी चाक-चौबंद |

नैनीताल | आगामी 15 जून 2026 को बाबा नीम करौरी महाराज के जन्मोत्सव के अवसर पर आयोजित होने वाले श्री कैंची धाम मेले के सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित आयोजन हेतु जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल* एवं डॉ0 मंजूनाथ टी0सी0 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा कैंची धाम मंदिर परिसर स्थित सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा मेले के दौरान सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई । बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा कैंची मेले के लिए तैयार किए गए ट्रैफिक एवं सुरक्षा प्लान की जानकारी दी गई। उन्होंने निर्देशित किया कि श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुगम आवागमन सुनिश्चित करने हेतु यात्रा मार्ग पर किसी भी प्रकार का अवरोध नहीं होना चाहिए । पुलिस क्षेत्राधिकारियों को निर्देश दिए गए कि कैंची धाम यात्रा मार्ग एवं आसपास के क्षेत्रों में सभी प्रकार के अतिक्रमणों को तत्काल हटाया जाए तथा सड़क किनारे किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न रहने दिया जाए, जिससे श्रद्धालुओं को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े । मेले के दौरान विभिन्न शटल सेवा संचालन स्थलों पर पुलिस की पर्याप्त तैनाती की जाएगी। प्रत्येक शटल सेवा स्थल पर पुलिस, राजस्व एवं परिवहन विभाग का एक-एक प्रतिनिधि नियुक्त रहेगा, जो व्यवस्थाओं की निगरानी करेगा तथा श्रद्धालुओं को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराएगा । भीड़ नियंत्रण एवं आपात परिस्थितियों से निपटने के लिए विशेष पुलिस व्यवस्था लागू की जाएगी। पुलिस द्वारा वैकल्पिक यातायात एवं भीड़ प्रबंधन योजना भी तैयार की गई है, जिससे आवश्यकता पड़ने पर तत्काल प्रभाव से लागू किया जा सके । श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुचारू यातायात संचालन एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल, यातायात पुलिस एवं अन्य सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की जाएगी। पुलिस द्वारा लगातार निगरानी रखते हुए मेले को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराया जाएगा । नैनीताल पुलिस श्रद्धालुओं से अपील करती है कि वे प्रशासन एवं पुलिस द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें तथा व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग प्रदान करें । बैठक में पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ0 जगदीश चंद्र उप जिलाधिकारी धारी अनुराग आर्य, उप जिलाधिकारी श्री कैंचीधाम दिव्यांशु, पुलिस अधीक्षक संचार रेवाधर मठपाल, पुलिस क्षेत्राधिकारी रविकांत सेमवाल परिवहन निगम से महाप्रबंधक पूजा जोशी संभागीय परिवहन अधिकारी गुरुदेव सिंह अरविंद पाण्डे ब्लाक प्रमुख अंकित शाह मंदिर समिति के ट्रस्टी मंजुल कुमार जोशी प्रदीप शाह आलोक चौपड़ा शैलेंद्र शाह,पवन रधुवंशी सहित मंदिर समिति व्यापार मंडल के पदाधिकारी एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *